217 Views

जायसवाल और गिल की रिकॉर्ड शतकीय साझेदारी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को ९ विकेट से हराया

फ्लोरिडा,१३ अगस्त। भारत ने अपने सलामी बल्लेबाजों, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की ताबड़तोड़ रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर फ्लोरिडा स्थित लॉडरहिल में अपना शानदार रिकॉर्ड कायम रखते हुए शनिवार को चौथे टी२० मैच में वेस्टइंडीज को ९ विकेट से रौंद दिया। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ८ विकेट पर १७८ रनों का मजबूत स्कोर बनाया, जिसे भारत ने जायसवाल और गिल की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर १७ ओवर में ही मात्र एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।
इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की टी२० सीरीज में २-२ की बराबरी हासिल कर ली है।

Scroll to Top