165 Views

चैंपियंस लीग में रियल मैड्रिड की जीत

मैड्रिड ,०३ दिसंबर। रियल मैड्रिड बी-टीम के खिलाड़ी निको पाज़ ने महत्वपूर्ण तीसरा गोल किया, जिससे उनकी टीम ने नेपोली को ४-२ से हराकर यूईएफए चैंपियंस लीग में अपना विजयी रिकॉर्ड बरकरार रखा।
जियोवानी शिमोन की बदौलत नेपोली ने सैंटियागो बर्नब्यू में बढ़त बना ली।
एटलेटिको मैड्रिड के बॉस डिएगो शिमोन के बेटे ने मैच से पहले एटलेटिको के प्रतिद्वंद्वियों के घर में स्कोर करने की अपनी इच्छा के बारे में बात की थी और इसे पूरा भी किया। हालांकि, नेपोली की खुशी दो मिनट तक ही कायम रही।
जूड बेलिंगहैम के सीजऩ के १५वें गोल ने २२वें मिनट में मैड्रिड को आगे कर दिया और आंद्रे-फ्रैंक ज़ाम्बो एंगुइसा ने ब्रेक के दो मिनट बाद ही बराबरी कर ली। पाज़ के ८४वें मिनट के गोल और इंजरी टाइम में जोसेलु के चौथे गोल ने रियल मैड्रिड को परफेक्ट बनाए रखा।
वहीं, रियल सोसिदाद ने घरेलू मैदान पर आरबी साल्ज़बर्ग से ०-० से ड्रा खेला। जबकि सेविला का चैंपियंस लीग का सपना अपने घरेलू मैदान पर पीएसवी आइंडहोवन से ३-२ से हारकर खत्म हो गया।

Scroll to Top