194 Views
Rain water freezes on streets in Toronto, warning issued

टोरंटो में सड़कों पर जम गया बारिश का पानी, चेतावनी जारी

टोरंटो, १४ जनवरी।
टोरंटो में रात भर हुई बारिश और तूफान के बाद अब बारिश का पानी जम गया जिसने सड़कों का स्थिति को खतरनाक बना दिया है। सड़कों पर चलने वाले ड्राइवरों को चेतावनी दी गई है कि वह सड़कों पर संभल कर चलें। पुलिस ने कहा कि सर्द मौसम के बाद ड्राइवरों को सावधानी बरतने और उचित दूरी बनाकर यात्रा करने की सलाह दी जाती है।
ओपीपी सार्जेंट केरी श्मिट ने कहा कि आपातकालीन कर्मचारी बहुत व्यस्त हैं। दुर्घटनाएं, फेंडर बेंडर्स , खाई में गिरने या टकराने संबंधि ढेरों शिकायतें मिली है।  ओपीपी के हाईवे सेफ्टी डिवीजन के ट्विटर पेज पर साझा की गई छवियों में मौसम के कारण रात भर में कई टक्कर दिखाई दीं, जिन्हें अभी भी साफ किया जा रहा है।
फिलहाल टोरंटो में तापमान -३ डिग्री सेल्सियस हैं और जिसके शून्य से नीचे रहने की संभावना है।  रात भर में तापमान -११ डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। ऐसे में टोरंटो के स्वास्थ्य अधिकारी ने शहर के लिए अत्यधिक ठंडे मौसम का अलर्ट जारी किया है। अलर्ट तब जारी किए जाते हैं जब पूर्वानुमान में तापमान -१५ डिग्री सेल्सियस या ठंडा होने की संभावना होती है, या जब हवा का तापमान -२० डिग्री सेल्सियस या ठंडा होने का अनुमान लगाया जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top