123 Views

पश्चिम बंगाल की सियासत गर्माई, पीएम मोदी कर सकते हैं संदेशखाली की पीडित महिलाओं से मुलाकात

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के कथित उत्पीडऩ का मामला पूरी तरह से गरमाता जा रहा है। अब नई जानकारी सामने आई है कि प्रधानमंत्री मोदी छह मार्च को पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाएंगे, जहां वे संदेशखाली की पीडित महिलाओं से मुलाकात करेंगे।
बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने गुरुवार (२२ फरवरी) को इसकी जानकारी दी। मजूमदार ने बताया कि पीएम मोदी ६ मार्च को नॉर्थ २४ परगना जिले के बारासात में एक महिला रैली को संबोधित करेंगे। अगर संदेशखाली की पीडित महिलाएं प्रधानमंत्री से मिलने की इच्छा जताएंगी, तो पार्टी इसकी व्यवस्था करेगी। भाजपा ने संदेशखाली में महिलाओं से यौन उत्पीडऩ मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया है। भाजपा ने कैप्शन में लिखा- संदेशखाली का ऐसा सच जो हमारी अंतरात्मा को झकझोर कर रख देगा। ममता बनर्जी इस सच को छिपाने की कोशिश कर रही हैं। संदेशखाली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता शाहजहां शेख और उसके समर्थकों पर जमीन हड़पने और यौन उत्पीडऩ करने का आरोप लगाया है।

Scroll to Top