154 Views

यौन कर्मी के साथ कार में पकड़े गए पुलिस कमिश्नर, पद से दिया इस्तीफा

डेट्रॉयट,१५ जुलाई। कार में एक यौनकर्मी के साथ पकड़े जाने के बाद डेट्रॉइट पुलिस ओवरसाइट बोर्ड ऑफ कमिश्नर्स के सदस्य ब्रायन फर्ग्यूसन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उन्होंने अपनी सफाई में इसे एक गलतफहमी बताया है।
ब्रायन फर्ग्यूसन एक बयान में कहा , “पुलिस निगरानी में डेट्रॉइट के लोगों की सेवा करना एक सम्मान और विशेषाधिकार रहा है। बोर्ड और मेरे परिवार के हित में विचार करने के बाद, मैं तुरंत जिला पुलिस आयुक्त के पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। मैं नहीं चाहता कि यह व्यक्तिगत मामला इस बोर्ड द्वारा किए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यों से ध्यान भटकाने वाला बने।”
वेन काउंटी शेरिफ विभाग के अंडरकवर नारकोटिक्स एजेंटों ने फर्ग्यूसन को अपने वाहन में सुबह लगभग ७:१५ बजे एक यौनकर्मी के साथ अश्लील हरकत करते हुए देखा।
फर्ग्यूसन ने बताया कि यह सब एक बड़ी गलतफहमी थी और महिला अचानक से मेरे ट्रक में आ गई थी। उनका कहना है कि जब पुलिस ने उस महिला को बाहर निकाला तो मैं भी उसे बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था।
विभाग अब इस मामले की जांच कर रहा है।

Scroll to Top