131 Views

अमेरिका में जंगल की आग के कारण लोगों ने घरों को किया खाली

वाशिंगटन ,२६ अगस्त। जंगलों में लगी भीषण आग के कारण अमेरिकी राज्य लुइसियाना के एक कस्बे के निवासियों को वहां से निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
ब्यूरगार्ड पैरिश शेरिफ कार्यालय द्वारा शाम को मैरीविले शहर को खाली कराने का आदेश जारी किया गया था, इसमें कहा गया था कि आग कुछ घंटों के भीतर शहर की सीमा तक पहुंच सकती है।
शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता शैनन बर्गेस ने सीएनएन को बताया कि मेरीविले की आबादी लगभग १,२०० लोगों की है।
यह शहर टेक्सास के साथ राज्य की सीमा के ठीक पूर्व में, ह्यूस्टन से लगभग १२० मील उत्तर पूर्व में स्थित है।
बर्गेस ने कहा, मैरीविले के उत्तर-पूर्व में डीरिडर में फर्स्ट मेथोडिस्ट चर्च में एक आश्रय स्थल खोला गया है।
इस सप्ताह की शुरुआत में, राज्य में लगभग ३५० स्थानों पर जंगलों में आग लगी है।
गुरुवार तक ब्यूरेगार्ड पैरिश में १० हजार एकड़ से अधिक जंगल जल चुका था।

Scroll to Top