गाजा, ०८ जुलाई। फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास ने वेस्ट बैंक में हुई गोलीबारी में इज़रायली सुरक्षा अधिकारी की हत्या की जिम्मेदारी ली है।
हमास की सैन्य शाखा अल क़स्साम ब्रिगेड ने बताया कि वेस्ट बैंक शहर कल्किल्या के पूर्व में कफ्र क़द्दुम गांव के पास हुई गोलीबारी में अहमद गज़़ान मारे गए।
ब्रिगेड ने कहा कि वेस्ट बैंक शहर रामल्ला के पास कि़ब्या गांव के निवासी गिज़ऩ ने वेस्ट बैंक शहर जेनिन और उसके शरणार्थी शिविर पर इजरायली सैन्य हमले के जवाब में हमला किया था।
इजऱायली हमले में कम से कम १३ फि़लिस्तीनी और एक इजऱायली सैनिक की मौत हो गई थी।
२६ जनवरी के बाद से फिलिस्तीनियों द्वारा किए गए हमलों में ज्यादातर इजरायली मारे गए हैं, जबकि आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार १९० फिलिस्तीनियों को इजरायली सैनिकों और निवासियों ने मार डाला।



