137 Views

पाकिस्तानी डाक्टर को १८ साल जेल की सजा, अमेरिका में रहकर रची हमले की साजिश

वाशिंगटन ,२७ अगस्त। पाकिस्तान के एक डॉक्टर को अमेरिका पर हमले करने की साजिश के आरोप साबित होने के मामले में १८ साल की जेल की सजा सुनाई गई है। उक्त डाक्टर मुहम्मद मसूद को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने पिछले साल अमेरिका पर हमले करने की प्लानिंग का दोषी पाया था। ३१ साल का मुहम्मद मसूद अमेरिका में हमले करने के लिए आईएसआईएस की मदद करना चाहता था। उसने २०२० में जॉर्डन से होते हुए सीरिया जाने की कोशिश की थी।
मसूद को १८ साल की सजा की पूरी अवधि नहीं काटनी होगी। सजा के उसे सरकारी निगरानी में पांच साल बिताने होंगे। मसूद ने इंटरनेट पर गलत पहचान के तहत लगातार अमेरिका के खिलाफ अभियान चलाया था। यहां तक कि वह सोशल मीडिया पर भी आईएस नेतृत्व के संपर्क में था। मसूद ने संयुक्त राज्य अमेरिका में लोन वुल्फ आतंकवादी हमले करने की भी इच्छा व्यक्त की।

Scroll to Top