124 Views

मध्य चीन में भारी बारिश के बाद ३,००० से अधिक लोगों को निकाला

बीजिंग ,२९ अगस्त। मध्य चीन के हुनान प्रांत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के बाद अलग-अलग इलाकों में ज्यादा पानी भरने से ३,००० से अधिक लोगों को निकाला गया है। प्रांतीय बाढ़ और सूखा नियंत्रण मुख्यालय ने यह जानकारी दी।
उत्तर-पश्चिमी हुनान में मूसलाधार बारिश हो रही है, सांगझी, शिमेन और योंगशुन और झांगजियाजी शहर की काउंटियों में बाढ़ के लिए आपातकालीन सेवाएं शुरू की गई है। सांगझी स्टेशन पर लिशुई नदी पर जल स्तर २५९.२१ मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान से स्तर से २.७१ मीटर अधिक है और मूसलाधार बारिश की वजह से जलस्तर १०.८५ मीटर बढ़ गया है।
भारी बारिश के कारण सांगझी काउंटी क्षेत्र के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे कुछ ग्रामीण आवास जलमग्न हो गए हैं। इसके अलावा, लिशुई नदी के किनारे की सड़कें बाढ़ के कारण बंद हो गई हैं, और कई काउंटी और टाउनशिप स्तर की सड़कें तेज बारिश के कारण अलग-अलग जगह पर धंस गयी हैं।

Scroll to Top