136 Views
Olympic boxer Kaur Singh Khanal passed away, has won 6 gold medals

ओलंपिक बॉक्सर कौर सिंह खनाल का निधन, जीत चुके हैं ६ गोल्ड मैडल

संगरूर,२७ अप्रैल। ओलंपियन बॉक्सर, पद्मश्री, अर्जन अवार्डी और एशिया गोल्ड मेडलिस्ट कौर सिंह खनाल का निधन हो गया। गौरतलब है कि हाल ही में पंजाब की भगवंत मान सरकार ने उनकी जीवनी को पाठ्यक्रम में छापने का फैसला किया है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शोक व्यक्त किया है। आपको बता दें कि १९७१ में सेना में शामिल होने के बाद कौर सिंह ने १९७७ में बॉक्सिंग शुरू की थी। १९७९ से १९८३ के दौरान, उन्होंने सीनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते।१९८२ के एशियाई खेलों सहित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में ६ स्वर्ण पदक जीते।
वह एकमात्र मुक्केबाज हैं जिन्होंने १९८० में महान मुक्केबाज मुहम्मद अली के खिलाफ एक प्रदर्शनी मैच खेला था। सेना से सूबेदार के पद से रिटायर होने के बाद उन्होंने पंजाब पुलिस में एएसआई के तौर पर काम किया।

Scroll to Top