एडमोंटन, १८ जनवरी। एडमोंटन में नए साल के दिन मिल वुड्स में घर में घुसकर ५१ वर्षीय बरिंदर सिंह की घुसपैठियों ने हत्या कर दी थी। बरिंदर के साथ परिवार की सबसे छोटी बेटी को भी गोली मारी गई है। अब मृतक की पत्नी जसजीत कौर न्याय की गुहार लगा रही है।
सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ, २०१९ में पंजाब के होशियारपुर से एडमोंटन आए थे। नए साल के दिन पुलिस को बरिंदर की खून से लथपथ लाश उनके ही पूल मिली थी। बरिंदर सिंह की पत्नी जसजीत कौर ने बताया कि अचानक हमने शोर सुना था। कोई घर में घुस गया। उन्होंने सिर्फ दरवाजा तोड़ा। हम डरे हुए थे और इधर उधर भाग गए। उन लोगों ने सोचे-समझे शूटिंग शुरू कर दी। फिर हमने देखा वह खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे। मैंने उनको हिलाने की कोशिश की पर वह नहीं हिले। बाद में बरिंदर को अस्पताल ले जाया गया जहां कथित तौर पर उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि गोली लगने से उसकी मौत हुई है।
बंरिंदर की पत्नी ने आगे कहा कि हमें न्याय चाहिए। मैं सिर्फ यह जानना चाहती हूं कि यह किसने किया। क्यों मेरे परिवार को निशाना बनाया गया? और यह सिर्फ वह नहीं था – यह पूरा परिवार था। मुझे अपराधी चाहिए। मैं जानना चाहती हूं कि ऐसा क्यों हुआ।



