161 Views

नेपाली शेरपा ने २६वीं बार एवरेस्ट चढ़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड को दोहराया

काठमांडू,१५ मई। कहते हैं कि मन में यदि हिम्मत हो तो इंसान क्या नहीं कर सकता। ऐसा ही कुछ जज्बा दिखाया है नेपाल के पासंग दावा शेरपा ने। पासंग ने रविवार को २६वीं बार मांउट एवरेस्ट फतेह किया। इसके साथ ही उन्होंने एवरेस्ट पर चढ़ाई के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। पासंग १९९८ में पहली बार ८,८४९ मीटर ऊंचे एवरेस्ट पर चढ़े थे। इसके बाद से वे लगभग हर साल दुनिया के सबसे ऊंचे शिखर को फतह कर रहे हैं।
४६ साल के पासंग ने दूसरे नेपाली शेरपा कामी रीता के रिकॉर्ड की बराबरी की। कीमा राती पिछली साल २६वीं बार एवरेस्ट पर चढ़े थे। वे इस साल भी एवरेस्ट पर चढ़ने की कोशिश करेंगे। सफल होने पर उनके नाम नया रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।

Scroll to Top