180 Views

नाटो ने महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग का कार्यकाल बढ़ाया

ब्रुसेल्स, ०६ जुलाई। नाटो सहयोगियों ने महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग के कार्यकाल को एक साल और बढ़ाकर १ अक्टूबर २०२४ तक करने पर सहमति व्यक्त की है।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि विलनियस शिखर सम्मेलन में नाटो के राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों द्वारा इस निर्णय का समर्थन किया जाएगा।
सहयोगियों ने महासचिव को उनके नेतृत्व और प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद दिया, जो अभूतपूर्व सुरक्षा चुनौतियों के सामने ट्रान्स-अटलांटिक एकता को संरक्षित करने के लिए महत्वपूर्ण है।
स्टोल्टेनबर्ग ने कहा, मैं महासचिव के रूप में अपना कार्यकाल बढ़ाने के नाटो सहयोगियों के फैसले से सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यूरोप और उत्तरी अमेरिका के बीच ट्रान्स-अटलांटिक गठबंधन ने लगभग ७५ वर्षों से हमारी स्वतंत्रता और सुरक्षा सुनिश्चित की है, और एक अधिक खतरनाक दुनिया में हमारा महान गठबंधन पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।
नाटो २९ यूरोपीय और दो उत्तरी अमेरिकी देशों सहित ३१ सदस्य देशों के बीच एक अंतर-सरकारी सैन्य गठबंधन है।

Scroll to Top