लॉस एंजिल्स ,०६ दिसंबर । नासा के मार्स हेलीकॉप्टर ने सप्ताहांत में लाल ग्रह पर अपनी ६७वीं उड़ान पूरी की। यह जानकारी नासा के हवाले से मंगलवार को दी। नासा के अनुसार, हेलीकॉप्टर १२ मीटर की ऊंचाई पर पहुंचा और शनिवार को दो मिनट से ज्यादा समय तक ३९३ मीटर की यात्रा की।
इनजेन्यूटी नाम का हेलीकॉप्टर १८ फरवरी, २०२१ को मंगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर पर पहुंचा, जो नासा के पर्सिवरेंस रोवर से जुड़ा हुआ है। हेलीकॉप्टर पहली बार किसी अन्य ग्रह पर संचालित उड़ान का परीक्षण करने के लिए एक प्रौद्योगिकी प्रदर्शन है।नासा के अनुसार, हेलीकॉप्टर को एक बार में लगभग ३०० मीटर की दूरी और जमीन से लगभग ३ से ४.५ मीटर की दूरी तक ९० सेकंड के लिए उड़ान भरने के लिए डिज़ाइन किया गया था।



