129 Views

उज्जैन में भगवान महाकाल के एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किये

उज्जैन ,११ अगस्त । मध्यप्रदेश के उज्जैन में श्रावण माह में देश और विदेश से एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन कर चुके है। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि १२ ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण माह के प्रारंभ हुए ०४ जुलाई से ०७ अगस्त तक १ करोड़ ५ लाख २० हज़ार भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किये।
देश का एकमात्र ऐसा शिवालय है जहां प्रतिदिन भस्म आरती होती है और यह मंदिर दक्षिणमुखी होने के कारण तांत्रिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।
अधिक मास होने से चलित भस्म आरती की विशेष व्यवस्था की गई है। चलित भस्मारती के ८ लाख ८९ हज़ार २२६ भक्तों ने दर्शन किये।
उन्होंने बताया कि श्रावण माह में भगवान महाकाल की भस्मारती हेतु मंदिर के पट ०४ जुलाई से ११ सितंबर तक प्रत्येक सोमवार प्रात: २:३० बजे और अन्य दिनों ३ बजे खुलेंगे।
१२ सितम्बर से पुन: प्रात: ०४ बजे खुलेगे। मंदिर प्रबंध समिति की वेबसाईट पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओ के लिए ऑनलाइन ४०० सीटे उपलब्ध है। फॉर्म में चाही गई जानकारी भरकर रूपये २०० प्रति व्यक्ति का शुल्क ऑनलाइन जमाकर अनुमति प्राप्त कर सकते है। निशुल्क भस्मार्ती काउंटर प्रात: ०७ बजे खुलता है जहा श्रद्धालु स्वयं उपस्थित होकर अपनी मूल आई.डी. दिखाकर फॉर्म प्राप्त कर सकते है।

Scroll to Top