148 Views
More than 5 lakh people got new jobs amid fears of recession in America

अमेरिका में मंदी की आशंका के बीच ५ लाख से अधिक लोगों को मिली नई नौकरियां

वाशिंगटन, ०४ फरवरी। अमेरिका से रोजगार को लेकर अच्छी खबर सामने आ रही है। अमेरिका में जनवरी में ५ लाख से अधिक लोगों को नई नौकरियां हासिल हुई हैं। अमेरिकी श्रम बाजार के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में बढ़ती महंगाई के बीच ५ लाख १७,००० लोगों को नई नौकरियां जनवरी के महीने में मिली हैं। वहीं, फेडरल रिजर्व द्वारा धीमे विकास और उच्च ब्याज दरों के साथ महंगाई को कम करने के प्रयास किए गए हैं। इसका असर है कि अमेरिका में अब बेरोजगारी की दर गिरकर ३.४ प्रतिशत पर पहुंच गई है जो वर्ष १९६९ के बाद सबसे कम स्तर पर आ गई है।
एक तरफ पूरी दुनिया में आर्थिक मंदी को लेकर कई बड़ी-बड़ी टेक कंपनियों में छंटनी का दौर चल रहा है। दुनिया के मजबूत देशों की गिनती में आने वाले अमेरिका में भी कुछ कंपनियों ने हज़ारों की संख्या में अपने कर्मचारियों को नौकरी से बाहर निकाला है। वहीं अब अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें अमेरिका की सरकार ने दावा किया है कि, जनवरी में ५ लाख से अधिक लोगों को नई नौकरियां मिली हैं। आने वाले समय में अमेरिका में काम करने वाले लोगों में इजाफा होगा। जो श्रम बाजार में मजबूती को कम कर सकता है, जो मजदूरी भी बढ़ा रहा है और मुद्रास्फीति में अच्छा योगदान दे रहा है।
इससे पहले अमेरिका में ९० दिनों के अंदर आईटी सेक्टर में २ लाख से ज्यादा लोगों को उनकी कंपनियों ने नौकरी से बाहर निकाला दिया था। जिसमें ३० से ४० फीसदी, यानी ६० से ८० हजार भारतीय मूल के कर्मचारी शामिल हैं। छंटनी करने वालों में ट्विटर, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन जैसी कई आईटी कंपनियों से लेकर छोटे स्टार्टअप भी शामिल थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top