161 Views
More classified files found in US President Joe Biden's Delaware home

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के डेलावेयर घर में मिली और क्लासिफाइड फाइलें, फाइलों के मिलने से अमेरिकी राजनीति में भूचाल

वाशिंगटन, १६ जनवरी। डेलावेयर में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के परिवार के घर में अतिरिक्त पांच पन्नों की गोपनीय सामग्री मिली है। इसकी जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है। इन अतिरिक्त फाइलों के मिलने के बाद अमेरिका की राजनीति में जबरदस्त भूचाल आ गया है। बिडेन के वकील रिचर्ड सॉबर ने कहा कि उन्होंने गुरुवार को अतिरिक्त दस्तावेजों की खोज की, जिन्हें तुरंत न्याय विभाग को सौंप दिया गया। दस्तावेज़ बराक ओबामा के शासनकाल के हैं जब बिडेन उपाध्यक्ष के रूप में उनके साथ काम कर रहे थे। फिलहाल एक विशेष वकील बिडेन के घर और दफ्तर से मिली फाइलों की जांच कर रहे हैं।
जांच के दौरान मिले दस्तावेजों के बाद इसे बिडेन के लिए एक राजनीतिक शर्मिंदगी बताया जा रहा है। आपको बता दें कि बिडेन की फाइलें पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की के यहा से मिली क्लासीफाइड फाइलों की कथित गड़बड़ी की चल रही जांच के दौरान मिली हैं। इस सप्ताह बिडेन के डेलावेयर परिवार के घर के गैरेज में वर्गीकृत चिह्नों वाला एक दस्तावेज़ पहले ही मिल चुका था, जहाँ वह अपनी १९६० की शेवरले कार्वेट स्पोर्ट्स कार रखते हैं। अब बिडेन भी सवालों के घेरे में हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top