147 Views

मौसम विभाग ने जताई १९ राज्यों में भारी बारिश की संभावना, महाराष्ट्र और उत्तराखंड में येलो अलर्ट

नई दिल्ली,०८ सितंबर। भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को १९ राज्यों में जोरदार बारिश संभावना जताई है। इसके अगले दो दिन यानी ९ और १० सितंबर को भी १४ राज्यों में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में शुक्रवार को भारी बारिश होने के आसार हैं। देश के पूर्वी हिस्से में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, धुले, जलगांव और नासिक जिले में येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तराखंड के देहरादून, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं बारिश और गर्जना का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, जी२० शिखर सम्मलेन के दौरान नई दिल्ली में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने सम्मेलन स्थल भारत मंडपम के आसपास ९-१० सितंबर को बारिश की संभावना जताई है।

Scroll to Top