99 Views

मैरी क्रिसमस: निर्माताओं ने रिलीज किया फिल्म का नया ट्रेलर, सस्पेंस और थ्रिलर से है भरपूर

मुंबई। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म मेरी क्रिसमस बीते शुक्रवार (१२ जनवरी) सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की जोड़ी बनी है, जिसे पहली बार देखा जा रहा है। इस बेमेल जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। दर्शकों के उत्साह को बरकरार रखने के लिए अब इस बीच निर्माताओं ने मेरी क्रिसमस का नया ट्रेलर जारी कर दिया है, जो सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है।
टिप्स फिल्म्स ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर मेरी क्रिसमस का नया ट्रेलर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, इस क्रिसमस की कहानी मौज-मस्ती से कोसों दूर है। प्रस्तुत है ट्विस्ट ट्रेलर। मेरी क्रिसमस में राधिका आप्टे और अश्विनी कालसेकर भी हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म अब तक ११.३८ करोड़ रुपये से अधिक कमा चुकी है। मेरी क्रिसमस सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। इस फिल्म का ओटीटी प्रीमियर मार्च के अंत तक किया जाएगा।

Scroll to Top