165 Views
Mayawati's big announcement, BSP will contest Loksabha and Vidhansabha elections alone

मायावती का बड़ा ऐलान, लोकसभा और विधानसभा के चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा

लखनऊ, १६ जनवरी। बसपा प्रमुख मायावती ने अपने जन्मदिन पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने आने वाले चुनाव में विपक्षी एकता लग रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने जन्मदिन के मौके पर यह साफ कर दिया कि २०२४ के लोकसभा चुनाव और कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी किसी से गठबंधन नहीं करेगी।
बसपा सुप्रीमो ने पार्टी कार्यालय पर जन्मदिन के मौके पर रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कुछ पार्टियां बसपा से गठबंधन का भ्रम फैला रही है, इसलिए वह साफ कर देना चाहती हैं कि वह बिना गठबंधन के चुनाव लड़ेंगी। गठबंधन करने पर उनको कोई फायदा नहीं होता है। उनका वोट जरूर दूसरी पार्टियों को चला जाता है, लेकिन उनको कोई फायदा नहीं मिलता है।
उन्होंने यह भी साफ कहा कि जब-जब बैलेट से चुनाव हुए बसपा का जनाधार बढ़ा है और वोटिंग प्रतिशत अधिक रहा है, लेकिन ईवीएम से चुनाव होने पर इसमें फर्क पड़ा है। उन्होंने भाजपा की जीत को ईवीएम का कमाल बताया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top