उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत के ल्यूलियांग शहर में एक कोयला खदान कंपनी की इमारत में गुरुवार सुबह विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। आग लगने से ११ लोगों की मौत हो गई, जबिक दर्जनों लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। नगरपालिका आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण ने यह जानकारी दी है।
प्राधिकरण ने बताया कि आग ल्यूलियांग के लिशी जिले में लगी है। अधिकारियों के मुताबिक बचाव कार्य जारी हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिए है। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है।



