189 Views

कराची के शापिंग माल में लगी भीषण आग, ११ की मौत

कराची ,२७ नवंबर। पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है। यहां राशिद मिन्हास रोड पर आरजे मॉल में आग लग गई जिससे ११ लोगों की मौत हो गई और १ व्यक्ति घायल हुआ है। मॉल की बिल्डिंग में कई लोगों के फंसने की खबर है। घटना शनिवार सुबह की है। फायर ब्रिगेड ने करीब ५० लोगों को रेस्क्यू कर लिया है। फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हुई है।
फायर ब्रिगेड की टीम ने ५० से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचा लिया। कराची के मेयर मुर्तजा वहाब सिद्दीकी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर आग लगने और कई लोगों की जान जाने की पुष्टि की है।
अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी हो सकती है। हालांकि, आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
मृतकों में १० पुरुष और एक महिला शामिल हैं। घायलों में कई गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आग में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Scroll to Top