वाशिंगटन, ०२ फरवरी।
मैसाचुसेट्स में एक प्रस्तावित बिल के अनुसार जो कैदी अपनी जेल की सजा कम करवाना चाहते हैं उनको अंगदान करना होगा। दाताओं को कम से कम ६० दिन मिलेंगे और अधिक से अधिक एक वर्ष। इसपर आलोचकों ने चेतावनी दी है कि यह अनैतिक है और कैदियों में हताशा को बढ़ाएगा। वर्तमान में अमेरिकी संघीय जेलों में अंगदान की अनुमति है, लेकिन तभी जब अंगदान लेने वाला कैदी के परिवार का सदस्य हो।
मैसाचुसेट्स में प्रस्तावित बिल राज्य के सुधार विभाग में दान कार्यक्रम स्थापित करने के लिए बनाया गया है। पांच व्यक्तियों की समिति इससे जुड़े फैसले लेगी। दान और सजा में कमी के बीच की कड़ी भी ढूंढेगी । इसके लिए कोई वित्तीय भुगतान नहीं होगा। आपको बता दें कि फिलहाल राज्य में लगभग ५,००० निवासी अंग प्रत्यारोपण प्रतीक्षा सूची में हैं और यह फैसला उनके लिए आशा की किरण बन सकता है।



