मॉस्को ,१३ सितंबर । रूस के यूराल एयलाइंस के विमान १३८३ की इमरजंसी लैडिंग कराई गई। विमान में १५९ यात्री सवार थे। दी गई जानकारी के मुताबिक, विमान को रूस के नोवोसिबिर्स्क क्षेत्र में आपातकालीन लैंडिंग हुई है। गनीमत रही कि इस इमरजेंसी लैंडिग के दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह विमान सोची से ओम्स्क के लिए रवाना हुआ था।
आपको बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध जारी है। ऐसे में रूस के भीतर विमान की इमरजेंसी लैडिंग से वहां के लोगों में दहशत पैदा हो जाती है। बताते चलें कि कुछ दिनों पहले रूस में एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी लोग मारे गए थे। इस दौरान यह भी बताया गया कि इस विमान में वैगनर ग्रुप का प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन भी सवार था।
