न्यूयॉर्क। अमेरिका के शिकागो में बड़ी घटना सामने आई है। यहां दो जगहों पर गोलीबारी में सात लोगों की हत्या कर दी गई है। माना जा रहा है कि मरने वाले एक ही परिवार के सदस्य हैं। घटना इलिनोइस प्रांत के शिकागो के पास स्थित जोइलेट की है।
पुलिस ने बताया कि दो घरों के अंदर सात लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचीं और घटना के बारे में जानकारी ली। अमेरिकी पुलिस का कहना है कि हमलावर की तलाश कर रहे हैं। संदिग्ध मरने वालों के परिवार को पहले से जानता था।
पुलिस ने बताया कि हमें गोलीबारी के संभावित मकसद के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन ऐसी संभावना है कि पीडित एक ही परिवार के सदस्य थे। जोइलेट पुलिस प्रमुख विलियम इवांस ने बताया कि स्थानीय शेरिफ के प्रतिनिधि और एफबीआई की टीमों की भी मदद ली गई है। जल्द तलाशी अभियान पूरा होगा।
जोयलेट पुलिस विभाग ने संदिग्ध की पहचान २३ वर्षीय रोमियो नेंस के रूप में की। अधिकारियों का कहना है कि हमलवार शस्त्र लिए हुए है, इसलिए उसके इरादे खतरनाक माने जा रहे हैं।



