36 Views

समुद्री डाकुओं के खिलाफ भारतीय नौसेना की बड़ी कार्रवाई, २४ घंटे में दूसरा सफल आपरेशन- १९ पाकिस्तानी नागरिकों समेत जहाज को बचाया

नई दिल्ली। सोमाली समुद्री डाकुओं के खिलाफ भारतीय नौसेना की कार्रवाई जारी है। भारतीय नौसेना ने २४ घंटे के अंदर दूसरी बार मछली पकडऩे वाले जहाज अल नामी को बचाया है। समुद्री डाकुओं के खिलाफ आईएनएस सुमित्रा का एक और ऑपरेशन भारतीय रक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने कोच्चि के तट से लगभग ८०० मील की दूर पर समुद्री डाकुओं द्वारा अपहृत मछली पकडऩे वाले जहाज अल नामी को बचाया गया है।
भारतीय रक्षा अधिकारी के मुताबिक, भारतीय नौसेना के समुद्री कमांडो ने चालक दल को सुरक्षित बचाने के लिए ऑपरेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सफलतापूर्वक नाव को बंधकों से मुक्त कराया है। पिछले २४ घंटों में भारतीय नौसेना का दूसरा सफल समुद्री डकैती रोधी अभियान था। भारतीय नौसेना के युद्धपोत हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा प्रदान करने के लिए तैनात किए गए हैं।
भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि नौसेना के जहाज सुमित्रा ने सोमालिया के पूर्वी तट पर समुद्री डकैती के खिलाफ एक और सफल अभियान को अंजाम दिया है। भारतीय नौसेना ने मछली पकडऩे वाले जहाज अल नामी और उसके चालक दल को ११ सोमाली समुद्री लुटेरों से बचाया है। इस जहाज पर १९ पाकिस्तानी नागरिक भी सवार थे।
आपको बता दें कि एक दिन पहले भी भारतीय नौसेना ने एक सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया था। भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने सोमाली समुद्री डाकुओं द्वारा अपहृत मछुआरों को बचाया था। समुद्री डाकुओं ने ईरानी जहाज का अपहरण कर लिया था, जिसमें लगभग १७ क्रू सदस्य सवार थे।

Scroll to Top