135 Views

ऑस्ट्रेलिया में बड़ा हादसा: २० अमेरिकी नौसैनिकों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

सिडनी ,२८ अगस्त। ऑस्ट्रेलिया में लगभग २० अमेरिकी नौसैनिकों को ले जा रहा सैन्य हेलीकॉप्टर वी-२२ ऑस्प्रे , उत्तरी ऑस्ट्रेलियाई शहर डार्विन के तट पर सैन्य अभ्यास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हेलीकॉप्टर दुर्घटना ०१.३० जीएमटी पर मेलविले द्वीप के पास हुई। दुर्घटना के बाद कुछ नौसैनिक लापता बताये गये हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि सैन्य अभ्यास, में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, फिलीपींस और तिमोर-लेस्ते की सेना शामिल है। दुर्घटना के कारण अभ्यास को निलंबित कर दिया जाएगा।

Scroll to Top