138 Views

लखनऊ सुपर जायंट्स ने जस्टिन लैंगर को नियुक्त किया अपना मुख्य कोच

लखनऊ,१५ जुलाई। लखनऊ सुपर जायंट्स ने वर्तमान मुख्य कोच एंडी फ्लावर के स्थान पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर और कोच जस्टिन लैंगर को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। जस्टिन लैंगर ने २०२१ में ऑस्ट्रेलिया को टी-२० वर्ल्ड कप जिताया था। इसके अलावा लैंगर की लीडरशिप में पर्थ स्कॉर्चर्स ने तीन बार बिग बैश खिताब भी जीता।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बयान में कहा कि, लखनऊ सुपरजायंट्स ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कोच और बल्लेबाज जस्टिन लैंगर को अपनी टीम का हेड कोच नियुक्त किया है। एंडी फ्लावर के साथ दो साल का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम एंडी फ्लावर को धन्यवाद करती है।
लखनऊ में हेड कोच के रूप में शामिल होने पर लैंगर ने कहा कि, लखनऊ सुपर जाइंट्स आईपीएल में इतिहास रचने के लिए तैयार है।

Scroll to Top