112 Views

चीन में पहाड़ का हिस्सा टूटने से भूस्खलन, ४४ लोग दबे; कई घर तबाह

बीजिंग। दक्षिण पश्चिम चीन में एक बड़ा हादसा हुआ। यहां पहाड़ों में हुए भूस्खलन में कथित तौर पर ४४ लोग दब गए हैं। युन्नान में सोमवार तड़के यह भूस्खलन हुआ।
भूस्खलन की सूचना मिलते ही प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू कर दिया। मलबे में ४४ से अधिक लोग दबे हुए हैं, फिलहाल किसी को भी बाहर नहीं निकाला जा सकता है। लापता लोगों की तलाश और बचाव कार्य जारी है। वहीं, भूस्खलन आने से कई घर भी तबाह हो गए हैं।
झाओटोंग शहर के लियांगशुई गांव में सोमवार सुबह ५.५१ बजे हुई आपदा के बाद लापता लोगों की तलाश के लिए ३३ अग्निशमन वाहनों और १० लोडिंग मशीनों के साथ २०० से अधिक बचाव दल लगाए गए है।

Scroll to Top