140 Views
virat-kohli-records

टेस्ट सीरीज में दो रिकॉर्ड पर रहेगी कोहली की नजर, शतक लगाते ही कर लेंगे ब्रैडमैन की बराबरी

डोमिनिका, १२ जुलाई। भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज यानी १२ जुलाई से २ मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज के पहले मैच में ही अगर टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली रूक कर खेलते है और एक शतक के साथ में १५० रन बना लेते है तो वो दो रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। ऐसे में इस टेस्ट में उनके सामने दो रिकॉर्ड है जिनकी वो जरूर बराबरी करना चाहेंगे।

अगर विराट कोहली पहले टेस्ट में शतक लगा देते हैं तो वह टेस्ट में २९ शतक पूरे कर लेंगे। अगर वो २९वां शतक लगा देते है तो वह सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दसवें नंबर पर पहुंच जाएंगे। साथ ही महान डॉन ब्रैडमैन की बराबरी कर लेंगे। ब्रैडमैन पहले ही २९ शतक लगा चुके हैं।

इसके साथ ही अगर विराट कोहली पहले टेस्ट में १५० रन बना लेते हैं तो वह सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में जैक कैलिस को पीछे छोड़कर पांचवें स्थान पर पहुंच जाएंगे। आपको बता दे कि तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कोहली ने फिलहाल २५,३८५ रन बनाए हैं, जबकि साउथ अफ्रीका के कैलिस के नाम २५,५३४ रन दर्ज हैं।

Scroll to Top