160 Views

फ्रांस में छोटे बच्चों पर चाकू से हमला, आठ बच्चों सहित नौ लोग घायल

पेरिस,०९ जून। फ्रांस के दक्षिण-पूर्व में एनेसी झील के पास एक पार्क में बच्चों पर चाकुओं से जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में आठ मासूमों सहित कुल नौ लोग घायल हुए हैं। फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिसाबेथ बोर्न ने खुद घटना स्थल पर पहुंचकर दुख जताया है।
फ्रांस के आंतरिक मंत्री जेराल्ड डर्मैनिन के अनुसार, बच्चों पर चाकुओं से हमला करने वाले हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रीजनल डिप्टी एंटोनी आर्मंड ने बच्चे पर हुए हमले की निंदा की है।
रिपोर्ट के अनुसार, हमले में घायल आठ बच्चों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल बच्चों की उम्र करीब तीन साल के आस पास है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बच्चों पर हुए हमलों को लेकर फ्रांस की नेशनल असेंबली ने एक मिनट का मौन रखा है‌।

Scroll to Top