मुंबई,०२ मार्च। काजल अग्रवाल एक बार फिर चर्चा का विषय बन चुकी है। बीते वर्ष वह एक बेटे की मां बनी थीं। अब मैटरनिटी ब्रेक के उपरांत वह अपने काम पर वापस आ चुकी हैं। दरअसल, काजल अब कमल हासन की मूवी इंडियन २ में दिखाई देने वाली है। उन्होंने मूवी की शूटिंग भी शुरू कर दी है। एक्ट्रेस ने अपनी एक फोटो साझा करते हुए इस बात की सूचना भी दी है।
काजल ने ट्विटर पर फिल्म के सेट से एक तस्वीर भी शेयर की है। हालांकि, उन्होंने फिल्म में अपने लुक का खुलासा नहीं किया। फोटोज में काजल ने अपने चेहरे को इमोजी की सहायता से छुपा लिया है। उन्होंने यह सूचना दी है कि उन्होंने इंडियन २ की शूटिंग शुरू भी कर दी है। कैप्शन में उन्होंने इंडियन २ का हैशटैग लगा दिया है। आपको बता दें कि काजल अग्रवाल मातृत्व का आनंद ले रही थीं। वह अपने परिवार और बच्चे के पालन-पोषण में व्यस्त थीं। अब दो वर्ष के उपरांत वह कमल हासन की फिल्म इंडियन २ में काम करने वाली है।
जिसके पूर्व इंडियन २ में अपनी भूमिका के लिए उन्होंने घुड़सवारी भी करती हुई दिखाई दी। घुड़सवारी का वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लंबे वक़्त के बाद काम पर वापसी को लेकर लंबा नोट भी लिखा था। उन्होंने नोट में कहा था कि वह इंडियन २ में काम करने को लेकर बहुत खुश और उत्साहित हैं। अब वह कुछ नया सीखना चाहती हैं, जो उनके करियर के लिए बहुत अच्छा हो।
फिल्म में सिद्धार्थ, गुलशन ग्रोवर, प्रिया भवानी शंकर, समुथिरकानी , बॉबी सिम्हा, गुरु सोमसुंदरम, दिल्ली गणेश, जयप्रकाश और वेनेला किशोर जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
रकुल प्रीत सिंह भी इंडियन २ में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इंडियन २ की शूटिंग २०१९ में शुरू हुई थी, लेकिन सेट पर एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के बाद शूटिंग को आगे खिसका दिया गया था। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी। आपको बता दें, काजल और उनके पति गौतम किचलू ने १९ मई, २०२२ को अपने पहले बेटे नील का दुनिया में स्वागत किया था। इसके बाद से ही काजल अभिनय की दुनिया से दूर थीं।
