139 Views

चक्कर आने के बाद इज़रायली प्रधानमंत्री अस्पताल में भर्ती

जेरूसलम, १७ जुलाई । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को चक्कर आने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी।
उनके कार्यालय द्वारा जारी एक बयान का हवाला देते हुए बताया कि ७३ वर्षीय नेतन्याहू अच्छी स्थिति में हैं और उनकी चिकित्सा जांच की जा रही है।
तेल अवीव के बाहर शीबा मेडिकल सेंटर में भर्ती नेतन्याहू के स्वास्थ्य के संबंध में प्रधान मंत्री कार्यालय ने एक संयुक्त बयान में कहा, समस्या का प्रारंभिक कारण निर्जलीकरण यानी डिहाइड्रेशन है।
इजराइली मीडिया ने चिकित्सा केंद्र और उनके कार्यालय के हवाले से बताया कि नेतन्याहू ने उत्तरी इजऱाइल में गैलिली सागर में गर्मी में कई घंटे बिताए थे और शनिवार को अस्पताल में भर्ती होने से पहले उन्होंने हल्का चक्कर आने की शिकायत की थी।
शाम को, इजऱाइल के चैनल १२ समाचार ने मेडिकल सेंटर में दिए गए नेतन्याहू के एक वीडियो बयान को प्रसारित किया, जिसमें उन्होंने कहा, मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।
उन्होंने कहा, कल (शुक्रवार) मैं अपनी पत्नी के साथ गलील सागर में धूप में, बिना टोपी के, बिना पानी के था, यह अच्छा नहीं है।
इजऱाइल की मौसम विज्ञान सेवा ने चेतावनी जारी की कि बढ़ते तापमान से निर्जलीकरण और हीट स्ट्रोक का खतरा पैदा हो सकता है।

Scroll to Top