215 Views

वेस्ट बैंक में इजरायल की गोलीबारी में दो फिलिस्तीनियों की मौत

रामल्ला,२६ जून। वेस्ट बैंक में इजरायल की ओर से की गयी गोलीबारी में दो फिलिस्तीनियों की मौत हो गई, जिनमें से एक को इजरायली चौकी पर हमला करने के लिए गोली मार दी गई। इजऱायली और फि़लिस्तीनी सूत्रों बताया कि १८ वर्षीय इसाक अजलूनी को वेस्ट बैंक शहर रामल्लाह और यरूशलेम के बीच एक इजऱायली सेना चौकी पर इजऱायली सैनिकों ने मार डाला। फि़लिस्तीनी गवाहों ने कहा कि यरूशलेम के उत्तर में कलंदिया चौकी पर अजलूनी द्वारा गोली चलाने और एक इजऱायली सुरक्षा गार्ड को मामूली रूप से घायल करने के बाद इजरायली सैनिकों ने उसे मार दिया।
इजरायली पुलिस के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि एम१६ स्वचालित मशीनगन से लैस एक फिलिस्तीनी चौकी पर पहुंचा और इजरायली सैनिकों और सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं। फतह आंदोलन की सशस्त्र शाखा अल-अक्सा शहीद ब्रिगेड ने इजरायली चौकी पर हमले की जिम्मेदारी ली। फिलिस्तीन ते स्वास्थ्य मंत्रालय ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इसके अलावा उत्तरी वेस्ट बैंक शहर नब्लस में वांछित फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार करने के लिए शुक्रवार को इजरायली सेना की छापेमारी के दौरान इजरायली सैनिकों की गोलीबारी से घायल तारिक इदरीस (३९) ने शनिवार को दम तोड़ दिया।

Scroll to Top