अंकारा ,२२ अक्टूबर। इजरायल ने इजरायल-हमास संघर्ष की पृष्ठभूमि में सुरक्षा कारणों से तुर्की से अपने सभी राजनयिक कर्मियों को वापस बुला लिया है।
राजनयिक सूत्रों के हवाले से कहा, सुरक्षा कारणों से तुर्की में राजनयिक मिशनों से सभी इजरायली कर्मियों को वापस बुलाया गया है।
इजऱायली राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने मंगलवार को तुर्की में इजऱायली नागरिकों के लिए एक यात्रा सलाह जारी की, उनसे जितनी जल्दी हो सके वहां से निकलने का आग्रह किया।
मंगलवार को गाजा अस्पताल में हुए विस्फोट से भारी क्षति हुई थी, इसलिए पूरे तुर्की में हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए, इस्तांबुल और राजधानी अंकारा दोनों में इजरायली राजनयिक मिशनों के बाहर विरोध प्रदर्शन हुए।
गाजा स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय ने खुलासा किया कि बीती रात गाजा पट्टी के अल-अहली अरबी बैपटिस्ट अस्पताल में हुए विस्फोट में ४७१ फिलिस्तीनी मारे गए। हमास ने कहा कि इजऱाइल ने अस्पताल पर हवाई हमला किया, जबकि इजऱाइल ने कहा कि फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद (पीआईजे) के एक असफल रॉकेट प्रक्षेपण के कारण विस्फोट हुआ।
७ अक्टूबर को, हमास ने गाजा पट्टी से सटे इजरायली सैन्य ठिकानों और कस्बों पर हमला किया, इससे गाजा पर व्यापक इजरायली हवाई हमले हुए।



