168 Views
Intel Corporation co-founder Gordon Moore passed away

इंटेल कॉरपोरेशन के सह-संस्थापक गॉर्डन मूर का निधन

सैन फ्रांसिस्को,२६ मार्च। विश्व की दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी इंटेल कॉरपोरेशन के सह- संस्थापक गॉर्डन मूर का ९४ वर्ष की आयु में निधन हो गया। इंटेल और गॉर्डन एंड बैटी मूर फाउंडेशन ने जानकारी देते हुए बताया कि मूर का हवाई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।
रसायन और भौतिकी में पीएचडी मूर ने १९६८ में इंटेल शुरू करने में मदद करने से तीन साल पहले एक महत्वपूर्ण टिप्पणी की थी जिसे बाद में ‘मूर का नियम’ घोषित कर दिया गया। देश और दुनिया की शख्सियतों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

Scroll to Top