123 Views

भारत-पाक सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, बीएसएफ ने मार गिराया पाकिस्तान तस्कर

चंडीगढ़ ,१२ अगस्त। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को पंजाब के तरनतारन में सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सीमा सुरक्षा बल ने अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।
अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध गतिविधियां देखने पर बीएसएफ जवानों ने घुसपैठिए को चुनौती दी, लेकिन वह नहीं रुका और आगे बढ़ता रहा। अधिकारी ने बताया कि खतरे को भांपते हुए कर्मियों ने गोली चला दी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Scroll to Top