237 Views

जम्मू कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने मार गिराया घुसपैठिया

कुपवाड़ा ,०७ अगस्त । जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया है। सीमा पार करने की कोशिश करते हुए एक घुसपैठिए को मारा गया है। सुरक्षाबलों का इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। आपको बता दें, कुछ दिन पहले (३१ जुलाई) को जम्मू कश्मीर के आरएस पुरा के अरनिया सेक्टर में देर रात अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश की गई थी। करीब १:५० बजे एक घुसपैठिये को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मार गिराया था।

Scroll to Top