165 Views

भारतीय अंडर-१७ टीम को एटलेटिको डी मैड्रिड अंडर-१८ टीम ने हराया

नयी दिल्ली, १३ मई। भारतीय अंडर-१७ पुरुष फुटबॉल टीम शुक्रवार को स्पेन दौरे के अपने आखिरी अभ्यास मैच में एटलेटिको मैड्रिड अंडर-१८ से ०-४ से हार गई।
घरेलू टीम ने दोनों हाफ में दो-दो गोल किये। उमर (३७वां मिनट), (एलेक्स ४५वां मिनट) ने पहले हाफ में अपनी टीम को २-० की बढ़त दिलाई जबकि दूसरे हाफ में एमिलियो (५४वें, ५७वें मिनट) में दो और गोलकर टीम को बड़ी जीत दिला दी।
भारतीय टीम थाईलैंड में आगामी एएफसी अंडर-१७ एशियाई कप के तैयारियों के लिए १६ मई को जर्मनी की यात्रा करेगी।

Scroll to Top