304 Views
Indian-origin gangster accused of murder extradited to Thailand

भारतीय मूल के गैंगस्टर की हत्या का आरोपी थाईलैंड प्रत्यार्पित

टोरंटो,३१ मई। कैनेडा के एक पूर्व सैनिक और कथित हिटमैन को भारतीय मूल के गैंगस्टर की हत्या करने के आरोप में थाईलैंड में प्रत्यर्पित किया गया है। पूर्व सैनिक पर आरोप है कि उसने पिछले साल फुकेत में एक भारतीय मूल के गैंगस्टर की हत्या की थी।
रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी २०२२ में कैनेडा के पूर्व सैनिक और कथित हिटमैन ने जिमी ‘स्लाइस संधू को गोली मारी थी। भारतीय मूल का गैंगस्टर संधू एबॉट्सफ़ोर्ड में पला-बढ़ा था। संधू यूनाइटेड नेशन गैंग से जुड़ा था, जिसकी स्थापना १९९७ में फ्रेजर वैली में हुई थी।
११ फरवरी, २०२२ को फुकेत अदालत ने डुप्रे और उसके कथित साथी को पूर्व-निर्धारित हत्या, बिना अनुमति के अपने कब्जे में बंदूकें और गोला-बारूद रखने और अवैध रूप से और सार्वजनिक जगहों पर बंदूकें ले जाने और उसका उपयोग करने के आरोप में गिरफ्तारी के लिए एक वारंट जारी किया।
डुप्रे को २० फरवरी, २०२२ को रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने सिल्वन लेक, अल्बर्टा में उनके घर से गिरफ्तार किया था। उसके प्रत्यर्पण को कनाडा के १९९९ के प्रत्यर्पण अधिनियम के तहत अल्बर्टा, एडमॉन्टन की अदालत ने पिछले दिसंबर में मंजूरी दे दी थी। वहीं, मामले में दूसरे वांछित संदिग्ध हत्यारे की मई २०२२ में कैनेडा में एक छोटे विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
३८ साल के मैथ्यू डुप्रे को वायु सेना के विशेष विमान से रविवार रात बैंकॉक लाया गया था।

Scroll to Top