139 Views

भारतीय फुटबॉल टीम ने नौवीं बार सैफ चैंपियनशिप का फाइनल किया अपने नाम

नईदिल्ली,०६ जुलाई। भारतीय फुटबॉल टीम ने एक बार फिर से कमाल कर दिया है और इसके साथ ही ९वीं बार टीम ने सैफ चैंपियनशिप जीतने का कारनामा कर दिखाया है। सैफ चौंपियनशिप के फाइनल में भारतीय फुटबॉल टीम ने कुवैत को हरा दिया। इस मैच को टीम ने पेनल्टी शूटआउट में जीता है।
जानकारी के अनुसार इस जीत के साथ ही भारतीय फुटबॉल टीम ने नौवीं बार इस खिताब को अपने नाम कर लिया है।
रिपोर्ट्स की माने तो भारत ने पेनल्टी शूटआउट में कुवैत को ५-४ से हराया। बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में निर्धारित ९० मिनट तक दोनों टीमें १-१ की बराबरी पर रहीं।
इसके बाद ३० मिनट के एक्स्ट्रा टाइम में भी कोई भी टीम दूसरा गोल नहीं कर सकी। ऐसे में मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ। इस पेनल्टी शूटआउट में भारतीय टीम ने कुवैत को ५-४ से रौंद दिया और सैफ चौंपियनशिप को नौंवी बार अपने नाम किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टीम इंडिया को सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप जीतने पर बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि भारत एक बार फिर सैफ चैंपियनशिप का चैंपियन बना है। ब्लू टाइगर्स का दबदबा बरकरार रहा। खिलाडिय़ों को बधाई।
इन एथलीटों के दृढ़ संकल्प से संचालित भारतीय टीम की उल्लेखनीय यात्रा आने वाले नई पीढ़ी के खिलाडिय़ों को प्रेरित करती रहेगी।

Scroll to Top