146 Views

साल के अंत में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी भारतीय क्रिकेट टीम

नई दिल्ली,१५ जुलाई। विश्व कप के बाद भारतीय क्रिकेट टीम वर्ष के अंत मे दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। भारतीय टीम वहां दिसंबर-जनवरी महीने में ३ टी-२०, ३ वनडे और २ टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी।
दौरे की शुरुआत में पहला टी-२० मुकाबला १० दिसंबर को डरबन के मैदान पर खेला जाएगा। जबकि आखिरी टेस्ट ३ से ७ जनवरी तक कैपटाउट के मैदान पर खेला जाएगा।
भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के २०२३-२५ सीजन का हिस्सा है। इस सीजन के तहत भारत को तीन सीरीज घर में और ३ सीरीज घर से बाहर खेलनी है। गौरतलब है कि भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन के लगातार पिछले दो सीजन में फाइनल में पहुंची है।

Scroll to Top