156 Views

भारतीय मुक्केबाजों ने विश्व चैंपियनशिप में रचा इतिहास

ताशकंद ११ मई। दीपक भोरिया, मोहम्मद हुसामुद्दीन और निशांत देन ने बुधवार को विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अपने-अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबले जीतकर भारत के लिये तीन ऐतिहासिक कांस्य पदक सुनिश्चित कर दिये।
दो बार के राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता हुसामुद्दीन ने ५७ किग्रा के क्वार्टरफाइनल में बुल्गारिया के जे डियाज इबनेज को ४-३ से हराया। दीपक (५१ किग्रा) ने किर्गिस्तान के नूरजि़गित दुशेबाएव को ५-० से हराकर फ्लाईवेट वर्ग में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। निशांत देव ने क्यूबा के जॉर्ज क्यूलर को ५-० से हराकर ७१ किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनायी।
भारत ने एक विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पहली बार तीन पदक जीते हैं। इससे पहले वैश्विक आयोजन में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन २०१९ में आया था जब मनीष कौशिक और अमित पंघाल ने देश के लिये पदक जीते थे।

Scroll to Top