162 Views
Indian-American MP Thanedar attends reception hosted by Biden at White House

बाइडन द्बारा व्हाइट हाउस में आयोजित स्वागत समारोह में भारतीय-अमेरिकी सांसद थानेदार हुए शामिल

वाशिंगटन, २६ जनवरी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से व्हाइट हाउस में आयोजित एक भव्य स्वागत समारोह में भारतीय अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने शिरकत की। डेमोक्रेट के सदस्य थानेदार (६७) को पिछले साल नवंबर में मिशिगन की १३वीं कांग्रेशनल डिस्ट्रिक्ट से चुना गया था। अधिकारियों ने बताया कि बाइडन ने पहली बार सांसद चुने गए नेताओं को मंगलवार को आमंत्रित किया था। अमेरिकी कांग्रेस में एमी बेरा, रो खन्ना, प्रमिला जयपाल, राजा कृष्णमूर्ति और थानेदार सहित अब पांच भारतीय-अमेरिकी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top