139 Views

डोमिनिका टेस्ट में भारत ने ली महत्वपूर्ण बढ़त, रोहित-जायसवाल ने बनाया रिकॉर्ड

डोमिनिका,१४ जुलाई। डोमिनिका में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय तक भारतीय टीम ने २ विकेट खोकर ३१२ रन बना लिए थे। साथ ही वेस्टइंडीज की टीम पर १६२ रनों की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली है।
डेब्यू कर रहे यशस्वी जायसवाल ने अपने पहले टेस्ट मैच में शतक लगाया। वह दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद १४३ रन बना चुके थे। इसके साथ ही जायसवाल और रोहित शर्मा ने १७ साल पहले बने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए २२९ रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई।
इसके साथ ही लंबे समय बाद कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से भी शतक देखने को मिला। वह १०४ रन बनाकर आउट हुए।
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शुभमन गिल महज ६ रन बनाकर आउट हो गए। वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने २ विकेट खोकर ३१२ रन बनी लिए थे। साथ ही क्रीच पर यशस्वी जायसवाल और विराट मौजूद हैं। वहीं एलिक एथनेज ने रोहित को और जोमेल वॉरिकन ने शुभमन गिल को आउट किया।

Scroll to Top