138 Views

जांच में सहयोग कर रहा भारत: कैनेडा

ओटावा। पिछले कुछ समय से जारी तनाव के बीच अपने सुर बदलते हुए कैनेडा ने कहा है कि ब्रिटिश कोलंबिया में सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत कैनेडा के साथ जांच में सहयोग कर रहा है और द्विपक्षीय संबंधों में सुधार हो रहा है।
एक साक्षात्कार में कैनेडा की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जोडी थॉमस ने कहा कि अमेरिका ने हमसे जो जानकारी साझा की, वह हमारे पक्ष और हमारे दावों का समर्थन करती है। इस मुद्दे को हल करने के लिए भारत हमारे साथ और अधिक निकटता से काम कर रहा है।
आपको बता दें कि थॉमस २६ जनवरी को ही कैनेडा के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पद से सेवानिवृत्त हुई हैं।
गौरतलब है कि कैनेडा के एक प्रमुख समाचार पत्र ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से कहा था कि निज्जर की हत्या के बाद संदिग्ध हत्यारों ने कैनेडा नहीं छोड़ा है और पिछले कई महीने से पुलिस उन पर नजर रख रही है। पुलिस किसी भी क्षण दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर सकती है।
हालांकि, अभी तक निज्जर हत्याकांड में किसी भी संदिग्ध की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

Scroll to Top