110 Views

भारत ने विश्व कप में पाकिस्तान को लगातार आठवीं बार हराया

अहमदाबाद,१५ अक्टूबर। विश्व कप में भारतीय टीम जबरदस्त अंदाज में खेल रही है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए हाई वोल्टेज मैच में भारत ने पाकिस्तान को करारी मात दी।
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम ४२.५ ओवर में १९१ रन पर सिमट गई। वनडे विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान का यह दूसरा न्यूनतम स्कोर है, इससे पहले १९९९ में पाकिस्तानी टीम १८० रन पर आउट हो गई थी। जवाब में भारत ने मात्र ३०.३ ओवर में तीन विकेट पर १९२ रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
इस शानदार जीत के साथ ही टीम इंडिया ने विश्व कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ अपने जीत का क्रम जारी रखा है। पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भारत की यह आठवीं जीत है। भारत अब लगातार तीन जीत के साथ ही टूर्नामेंट में शीर्ष पर पहुंच गया है।

Scroll to Top