चेन्नई,१३ अगस्त। भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी के रोमांचक फाइनल मुकाबले में मलेशिया को ४-३ से हराकर चौथी बार ट्रॉफी जीत ली है। शनिवार को खेले गए मैच के दूसरे क्वार्टर तक मलेशिया ३-१ से आगे था। लेकिन तीसरे क्वार्टर के ४५वें मिनट में जोरदार वापसी करते हुए पहले हरमनप्रीत सिंह और फिर गुरजंट सिंह ने गोल कर मैच बराबरी पर ला दिया। फिर ५६वें मिनट में आकाशदीप ने गोल कर टीम इंडिया की जीत पक्की कर दी।
इसके साथ ही भारत सबसे ज्यादा एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी जीतने वाला देश बन गया है। भारत २०११, २०१६ में विजेता और २०१८ में संयुक्त विजेता रहा था। वहीं पाकिस्तान ने ३ बार इस टूर्नामेंट में खिताब जीता है।



