132 Views

दो-तिहाई बहुमत का दावा करते हुए इमरान ने दिया ‘विजय भाषण’

इस्लामाबाद। भ्रष्टाचार के मामले में अदियाला जेल में बंद पीटीआई के संस्थापक इमरान खान ने पाकिस्तान के आम चुनाव में दो-तिहाई बहुमत का दावा करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के माध्यम से भाषण दिया।
एक्स पर, पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा: प्रिय पाकिस्तानियों। आपने वोट डालकर आजादी की नींव रखी है। मैं आप सभी को २०२४ चुनाव जीतने के लिए बधाई देता हूं। लंदन योजना को विफल कर दिया गया है। धांधली शुरू होने से पहले हम १५० सीटों पर जीत रहे थे। फॉर्म-४५ के आंकड़ों के मुताबिक, इस वक्त हम १७० सीटों पर जीत रहे हैं।
कोई भी नवाज शरीफ पर विश्वास नहीं करेगा, जिन्होंने ३० सीटों पर पिछडऩे के बावजूद विजयी भाषण दिया। अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने भी इसके बारे में बड़े पैमाने पर रिपोर्ट की है।
अभी तक जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी को १०० से अधिक सीटें मिली हैं लेकिन बहुमत से वह दूर हैं । दूसरी ओर सेना ने नवाज़ शरीफ़ को गठबंधन सरकार बनाने के लिए प्रेरित किया है।

Scroll to Top