227 Views

हैदराबाद के पास आईएएफ का ट्रेनी एयरक्राफ्ट हुआ दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

हैदराबाद ,०५ दिसंबर । हैदराबाद से लगभग ६० किलोमीटर दूर तेलंगाना के मेडक जिले के तूप्रान के पास वायु सेना अकादमी में भारतीय वायुसेना का एक प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान चट्टानों के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ और उसमें आग लग गई। घटना सोमवार सुबह करीब ८.३० बजे की है। इस विमान हादसे में दो पायलटों की मौत हो गई है।
स्थानीय लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। मृतक पायलटों में एक प्रशिक्षक और एक कैडेट शामिल थे। इस बात की जानकारी भारतीय वायु सेना की ओर से दी गई है।

Scroll to Top